विश्व पर्यावरण दिवस 2022: अवलोकन, थीम और होस्टिंग देश स्वीडन
अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 2022: आज दिनांक 5 जून 2022 पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम “United Nations Environment Programme (UNEP)” के नेतृत्व में 1973 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह पर्यावरणीय पहुंच के लिए सबसे बड़ा वैश्विक त्यौहार है। यह दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी स्वीडन द्वारा की जा रही है। इस अभियान का स्लोगन “Only One Earth” है, जिसका उद्देश्य “प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना” पर ध्यान केंद्रित करती है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत का उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से 1972 में इसकी शुरुआत हुई थी। पहली बार इसे 5 जून 1973 में विशेष थीम के साथ मनाया गया। प्रकृति दिवस को करीब 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न तरह की पर्यावरण संबंधी गतिविधियां की जाती है। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है. स्कूल, कॉलेज व अन्य स्थानों पर निबंध, भाषण, क्विज, कला प्रतियोगिता, बैनर प्रदर्शन, संगोष्ठी, कार्यालय, नुक्कड़-नाटक आदि के जरिए लोगों को प्रोत्साहित करने का कोशिश किया जाता है।
Click Here To Attempt Quiz on World Environment Day 2022